फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अभ्युदय योजना... 80 से ज्यादा आवेदन आए

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग परीक्षा की तैयारी के लिए एक से सात जुलाई के बीच होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

15 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं, इस बार जिले में दो जगह मिलेगी कोचिंग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए अब तक 80 से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इनके लिए एक से सात जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसका परिणाम 11 जुलाई को आएगा। दोनों केंद्राें पर 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
इस योजना के तहत यूपीएससी, नीट, जेईई और यूपीपीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए दो जगह पर कोचिंग संचालित होंगी। यूपीएससी, नीट और जेईई की कक्षाएं मिहिर भोज इंटर कॉलेज और यूपीएससी की विशेष कक्षाएं सेक्टर-37 स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी में चलेंगी। इन केंद्रों पर विषय विशेषज्ञ छात्रों को परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और इंटरव्यू तक की तैयारी कराएंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसका उद्देश्य ऐसे अभ्यर्थियाें को अवसर देना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। बीते तीन वर्षों में 30 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन यूपीएससी, नीट, यूपीपीसीएस और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए हुआ है।
विज्ञापन


योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी वरिष्ठ सहायक साराश श्रीवास्तव से 8860517148 और कोर्स कोऑर्डिनेटर दीपांशु सिंह से 8800770498 पर संपर्क कर सकते हैं।
-सतीश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें