फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थापित हुई ‘आरंभ’ लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-छात्रों को मिल सकेगी सस्ती और आधुनिक पढ़ाई की सुविधा
विज्ञापन

-कोेचिंग सेंटर बाहुल्य इलाकों में बनाईं जाएंगी लाइब्रेरी : एलजी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों को सस्ती और आधुनिक पढ़ाई की सुविधा प्रदान करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ओल्ड राजेंद्र नगर में ‘आरंभ’ लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। डीडीए द्वारा बनाई गई लाइब्रेरी राजधानी ऐसी लाइब्रेरी होगी जो 24x7 खुलेगी। यह छात्रों की पढ़ाई की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनेक सुविधाओं से लैस है।
इस मौके पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि करीब चार माह पहले यहां बेसमेंट में चल रही एक निजी लाइब्रेरी में डूबकर तीन छात्रों की मौत होने के बाद उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों को सरकारी लाइब्रेरी बनाने का आश्वासन दिया था। इस कड़ी में रविवार को पहली लाइब्रेरी शुरू हो गई है। यह डीडीए के समुदाय केंद्र में बनाई गई है। इस इलाके में पांच और लाइब्रेरी बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अधचीनी, विकासपुरी, द्वारका सेक्टर 16बी और रोहिणी में भी ‘आरंभ’ लाइब्रेरी खोली जाएंगी। ये लाइब्रेरी छात्रों को सुरक्षित, सुविधाजनक और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लाइब्रेरी में 60 से अधिक छात्रों के लिए बैठने की क्षमता है और यह 24 घंटे में करीब 200 छात्रों को सेवाएं प्रदान कर सकता है। इसमें कैफेटेरिया, वाई-फाई, सभी सीटों पर पावरप्लग, गर्मियों में एयर कंडीशनिंग, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय और बाहर पढ़ने की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, डीडीए के उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें