फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण, डेंगू और कूड़े के संकट में घिरी दिल्ली : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने प्रदूषण, डेंगू और कूड़ा प्रबंधन की अव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। बुधवार को उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी प्रदूषण की गिरफ्त में सांस लेने को मजबूर हैं। दिवाली के बाद दिल्ली पर चौतरफा संकट मंडरा रहा है। एक ओर स्मॉग और प्रदूषण से हवा जहरीली हो चुकी है। वहीं, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद सड़कों और गलियों में फैले कूड़े के ढेरों ने मच्छरों के पनपने की स्थिति और गंभीर बना दी है। आलम यह है कि डेंगू की रोकथाम में अहम भूमिका निभाने वाले 5200 डीबीसी कर्मचारी 23 दिनों से हड़ताल पर हैं। भाजपा नेतृत्व वाली एमसीडी जायज मांगें मानने को तैयार नहीं है। निगम में कांग्रेस पार्षद लगातार उनकी आवाज उठा रहे हैं लेकिन भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है और आप मूकदर्शक बनी हुई है। भाजपा और आप सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में उलझे हैं जबकि दिल्लीवासी प्रदूषण व बीमारी के दोहरे संकट में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें