नई दिल्ली। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज से मुलाकात करने के बाद भाजपा व ईडी पर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा कि ईडी की फर्जी रेड से आप डरने वाली नहीं है। यह रेड प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर उठ रहे सवालों से ध्यान हटाने के लिए कराई गई।
जब-जब भाजपा और पीएम से सवाल पूछे जाते हैं तो ईडी विपक्षी नेताओं के घर रेड डाल देती है। भाजपा अब ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक संकट टालने के लिए कर रही है। हम सभी एक परिवार हैं। जब तक हम साथ हैं, कोई भी झूठ या साजिश हमें नहीं झुका सकती। भाजपा और केंद्र सरकार फर्जी केस बनाकर विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है लेकिन आप इससे पीछे हटने वाली नहीं है। आप कार्यकर्ताओं का हर कदम भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ है। यह लड़ाई पूरे साहस के साथ जारी रहेगी। ब्यूरो