नई दिल्ली। आप की महिला कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएम रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान हर घर को होली और दिवाली पर एक फ्री सिलिंडर देने का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं मिला। हम उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिवाली से पहले हर घर में फ्री सिलिंडर भेजकर अपना वादा निभाएंगी।
वहीं, प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा दिल्ली की महिलाएं दिवाली का फ्री सिलिंडर मांगने सीएम रेखा गुप्ता के घर पहुंची हैं। मोदी जी की गारंटी थी कि होली और दिवाली पर हर घर को फ्री सिलिंडर मिलेगा लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। अगर भाजपा ने जनता से वादा किया था तो उसे निभाना चाहिए। दिल्ली की महिलाओं ने भरोसा किया था कि त्योहारों पर राहत मिलेगी, लेकिन सरकार ने निराश किया। ब्यूरो