फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा पुलिस दे रही दबिश: अमानतुल्लाह का मैनेजर चढ़ा हत्थे, विधायक और बेटे की तलाश जारी; तीन के खिलाफ NBW

Mon, 13 May 2024 08:30 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

गिरफ्त में आया आरोपी इकरार घटना के समय मौके पर मौजूद था और मारपीट में भी शामिल था। 50 वर्षीय इकरार दिल्ली के शाहीनबाग में रहता है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कालिंदीकुंज बॉर्डर के पास से मुखबिर से मिली सूचना पर की है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-95 स्थित पोट्रोल पंप पर सात मई को हुई मारपीट मामले में फेज वन थाने की पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को आप विधायक अमानतुल्लाह खान के मैनेजर इकरार अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विधायक और उनके बेटे की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे रही है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी की धारा बढ़ाने के साथ ही आप विधायक अमानतुल्लाह, उनके बेटे अनस और अबू बकर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि गिरफ्त में आया आरोपी इकरार घटना के समय मौके पर मौजूद था और मारपीट में भी शामिल था। 50 वर्षीय इकरार दिल्ली के शाहीनबाग में रहता है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कालिंदीकुंज बॉर्डर के पास से मुखबिर से मिली सूचना पर की है। आरोपी आप विधायक और उसके बेटे समेत अन्य आरोपियों की तलाश में नोएडा पुलिस की तीन टीमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इससे पहले नोएडा पुलिस आरोपी आप विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस के बाटला हाउस स्थित घर पहुंची थी। दोनों घर से फरार मिले थे। 

विधायक के घर का दरवाजा बंद मिला तो पुलिस ने उनके आवास के बाहर ही नोटिस चस्पा कर दिया था। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट के मामले में विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन किया गया। गवाहों के बयान दर्ज किए गए। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। इसके बाद आप विधायक और उनके बेटे समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। इस मामले में धाराओं को बढ़ाया गया है। मामले में पहली गिरफ्तारी मारपीट में शामिल इकरार अहमद की हुई है। आप विधायक समेत तीन के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है।
विज्ञापन

जनसभाओं में भी शामिल हो रहा है आप विधायक
अहम है कि सेक्टर-95 स्थित शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा अनस पेट्रोल भरवाने आया था। उसने अपनी कार पेट्रोल लेने के लिए कतार में लगाई और बोला कि उसके आगे वाली कार को आगे बढ़ाकर पहले उसकी कार में पेट्रोल डाल दे। सेल्समैन ने जब ऐसा करने से इनकार किया तो अनस ने सेल्समैन समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की और कॉल कर अपने विधायक पिता को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पेट्रोल पंप पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने पेट्रोल पंप के मैनेजर और संचालक को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद पेट्रोल पंप के संचालक ने फेज वन थाने में विधायक और उसके बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद से दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें