फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आप ने लांच किया चुनावी गाना...फिर लाएंगे केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल बोले- गाली-गलौज पार्टी के नेताओं को भी पसंद आएगा
विज्ञापन

ऐसे नहीं सुन सकते तो घर का कमरा बंदकर सुनें



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को थीम सांग ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ लांच किया। इस मौके पर पार्टी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि गाली-गलौज पार्टी के नेताओं को भी यह गाना पसंद आएगा। अगर ऐसे नहीं सुन सकते तो घर में कमरा बंदकर सुनें। दिल्ली में चुनाव त्योहार की तरह होता है, इसलिए यहां की जानता को आप के गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है।
इस गाने में दिल्ली सरकार के कामकाज को प्रदर्शित किया गया है। दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों, तबकों के वीडियो गाने साथ डाले गए हैं। इस मौके पर आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह गाना कल से दिल्ली की शादियों व जन्मदिन पार्टियों में डीजे पर बजेगा। आप का यह तीसरा गाना है। पहला गाना पांच साल केजरीवाल था। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार के मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय मौजूद रहे। आप नेताओं ने इस गाने को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाना जारी करने से पहले स्क्रीन पर गणेश

गाना जारी करने से पहले मंच पर लगी स्क्रीन पर भगवान गणेश की फोटो प्रदर्शित की गई। यहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आप कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया था। किसी भी शुभ काम से पहले गणेश पूजा होती है। इस तरह कहीं न कहीं सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश आप की तरफ से दिया गया। वहीं, गाना जारी होने के मौके पर आप कार्यकर्ताओं की टीम ने गाने पर डांस भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें