फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सरकार ने 22 मंदिरों को ध्वस्त करने दी थी मंजूरी : राजनिवास

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेज जारी कर केजरीवाल सहित मंत्रियों पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी व आप की तरफ से उपराज्यपाल पर लगाए गए मंदिरों को ध्वस्त करने के आरोप पर राजनिवास ने पलटवार किया है। कुछ दस्तावेज जारी करते हुए राजनिवास ने दावा किया कि आप सरकार ने 22 मंदिरों को ध्वस्त करने के लिए मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

राजनिवास का कहना है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी और आप नेता झूठा आरोप लगा रहे हैं। साथ ही, दावा किया कि 8 फरवरी, 2023 को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 9 मंदिरों को गिराने के लिए केजरीवाल और तत्कालीन गृह विभाग मंत्री मनीष सिसोदिया ने धार्मिक समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी थी। इनमें सात मंदिर करावल नगर में स्थित थे, जबकि दो न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में थे। इससे पहले 23 जून, 2016 को तत्कालीन गृह विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी आठ मंदिरों को गिराने के लिए मंजूरी दी थी। दस्तावेज से पता चलता है कि कुल मिलाकर 22 मंदिरों सहित 24 हिंदू धार्मिक संरचनाओं ओर एक मुस्लिम धार्मिक संरचना को केजरीवाल व मंत्रियों ने 2016 से 2023 तक ध्वस्त करने की मंजूरी दी। 17 जुलाई, 2017 को सत्येंद्र जैन ने धार्मिक भावनाओं और संवेदनशीलता का हवाला देते हुए दो मजारों को ध्वस्त करने की धार्मिक समिति की सिफारिशों को खारिज कर दिया। इस तथ्य के बावजूद समिति ने उक्त संरचनाओं का कोई ऐतिहासिक महत्व नहीं पाया। फिल्मिस्तान सिनेमा से डीसीएम चौक तक एक ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए इन दो मजारों को हटाना जरूरी था। इसके लिए भूमि उत्तर रेलवे ने एमसीडी को हस्तांतरित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें