फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूईआर-2 कार्यक्रम को लेकर आप का भाजपा पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आप नेताओं ने सरकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम में जबरन भेजने का आरोप लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यूईआर-2 के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा करते हुए कहा कि रविवार सुबह सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी के नाम पर बुलाकर कार्यक्रम में भेजा गया।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गरीब सफाई कर्मचारियों का अपमान कर रही है। जिनकी जिम्मेदारी शहर को साफ रखने की है उन्हें भीड़ बढ़ाने के लिए रैली में भेजा गया। आतिशी ने इसे सरकार और सत्ता का सीधा दुरुपयोग बताया और एमसीडी आयुक्त पर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षकों को कार्यक्रम में ताली बजाने के लिए बुलाया गया जो गंभीर अपमान है। आप सरकार ने शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग दिलवाई थी जबकि भाजपा सरकार उनसे कार्यक्रम में तालियां बजवा रही है। यह दर्शाता है कि भाजपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है और वह जनता को जानबूझकर अनपढ़ बनाए रखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी की लोकप्रियता घट चुकी है इसलिए भीड़ जुटाने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को मजबूर किया जा रहा है। छह महीने में भाजपा सरकार ने दिल्ली का हाल इतना खराब कर दिया कि अब जनता उनके कार्यक्रमों में जाने को तैयार नहीं है। विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार जनता के वोट से नहीं बल्कि वोट चोरी से बनी है। इससे दिल्लीवाले नाराज और गुस्से में हैं। भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपये, बस मार्शलों को नौकरी और झुग्गियों को न तोड़ने का वादा पूरा किया होता तो लोग खुद बसें भरकर कार्यक्रम में जाते। इसी तरह कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने भी कहा कि नौकरी जाने की धमकी देकर कर्मचारियों को रैली में ले जाया गया। दिल्ली की जनता पानी, बिजली और झुग्गी जैसी समस्याओं से परेशान है और भाजपा से नाराज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें