फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-37 में बनेगा आधार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नोएडा। पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड से जुड़े कार्यों को और अधिक सुगम बनाने के लिए एक नया सेंटर सेक्टर-37 में बनेगा। जानकारी के मुतबिक, जिले में विभिन्न डाक केंद्रों पर आधार को अपडेट कराने की सुविधा दी रही है। इनमें सेक्टर-19 स्थित हेड ऑफिस में दो केंद्र, सेक्टर-34, जेवर, सुरजपुर, जहांगीरपुरी शामिल हैं।



सेक्टर-34 के पोस्ट ऑफिस में स्थित आधार केंद्र एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। यह केंद्र पिछले तीन वर्षों से बंद था, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन बढ़ती मांग और नागरिकों की जरूरतों को देखते हुए इसे दोबारा शुरू किया गया है। केंद्र के दोबारा संचालन के बाद अब तक लगभग 280 ट्रांजेक्शन पूरे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक भूर सिंह मीणा ने कहा कि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि आधार सेवाओं को और अधिक सरल और सुलभ बनाया जाए। नए केंद्र बनने के बाद काम की गति बढ़ेगी और लोगों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक को समय पर और बिना परेशानी के आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें