फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑस्ट्रेलिया में नौकरी के नाम पर युवक से 8.25 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में नौकरी के नाम पर युवक से 8.25 लाख की ठगी
विज्ञापन

नोएडा। ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के साथ 8.25 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने ऑस्ट्रेलिया में घुड़सवारी सिखाने की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पीड़ित युवक की शिकायत पर कोतवाली फेज वन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान निवासी आम्ब सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि वह विदेश में नौकरी ढूंढ रहे थे। इसके लिए वह ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। मार्च 2025 में उनके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने अपना नाम अमाया बताया और काम के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए कहा। 19 मार्च को उसने सेक्टर-4 बुलाकर बायोडाटा और पासपोर्ट लिया। पीड़ित ने अमाया को बताया कि वह 12वीं पास है तो बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया में घुड़सवारी सिखाने का काम मिलेगा। इसके बाद आरोपी ने वीजा दिलाने और हवाई यात्रा की टिकट देने का वादा किया। इसके कुछ दिन बाद ई-मेल आया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते पर 8.25 लाख रुपये जमा कराने हैं। शिकायतकर्ता ने धीरे-धीरे करके 8.25 लाख रुपये भेज दिए। 19 अप्रैल को जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो टिकट कैंसिल होने की जानकारी मिली। साथ ही पता लगा कि उनके वीजा ग्रांट नंबर पर कोई अन्य व्यक्ति का वीजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें