हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर लौट रहे युवक पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार, शिवालिक नगर निवासी हेमेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोनीपत में नौकरी करता है। उनका परिवार शिवालिक नगर में किराये के मकान में रहता है। 13 सितंबर की रात करीब 9:45 बजे जब वह घर लौटा तो घर के सामने साइकिल रिपेयरिंग का काम करने वाला दीपू घात लगाए बैठा था। जैसे ही कार का दरवाजा खोला तो उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी शालू और बेटों ने दौड़कर उन्हें बचाया। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।