फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 16वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिगसन ट्विन्स सोसायटी की घटना, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
विज्ञापन

-सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिगसन ट्विन्स सोसायटी में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एक 22 वर्षीय युवती 16वीं मंजिल से कूद गई। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान शालू निवासी शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह सोसायटी के टावर सन-5 के 16वें फ्लोर पर रहती थी। हालांकि आत्महत्या किस वजह से की इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोसायटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का है। हालांकि अभी जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मौके से शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की और बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि युवती करीब एक माह पहले ही फ्लैट में रहने के लिए आई थी। इस फ्लैट में दो अन्य युवक भी रहते हैं। वह उन्हीं के साथ शेयरिंग में रहती थी। युवती एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस युवती के साथ रहने वाले दो पुरुष दोस्तों से पूछताछ करने के अलावा सभी पहलुओं व उसके मोबाइल, लैपटॉप की भी जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें