फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला मित्र से मिलने आए युवक ने नकली पिस्टल से लोगों को डराया

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में महिला मित्र से मिलने आए युवक का जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो उसने नकली (डमी) पिस्टल दिखाकर डराया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवक को पीछा कर पकड़ लिया
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। युवक होंडा सिटी कार लेकर महिला मित्र से मिलने टप्पल से जेवर के दाऊजी मोहल्ला आया था। स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई तो उसने डमी पिस्टल दिखा दी। उसके बाद भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर मंगरौली अंडरपास के पास उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अखिल तालान निवासी टप्पल (अलीगढ़) बताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। डमी पिस्टल भी कब्जे में ले ली गई है। उसकी कार सीज कर ली गई है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें