फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंडे लेने के दौरान हुए विवाद में युवक को चाकू मारा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सलारपुर गांव में रविवार रात हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


नोएडा। सलारपुर गांव में रविवार रात को ठेले पर अंडा लेने के दौरान दो लोगों में विवाद हो गया और एक शख्स ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बिहार के छपरा के रहने वाले 27 वर्षीय राजन शाह सलारपुर गांव में रहते थे। पास में ही बिहार के मोतिहारी जिले का सुरेश भी रहता है। दोनों मजदूरी करते हैं और एक-दूसरे से परिचित हैं। रविवार देर रात गांव में एक ठेले पर दोनों अंडा खरीद रहे थे। अंडा लेने के दौरान उनमें किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। लोगों ने दोनों समझाने का प्रयास किया। इस बीच सुरेश ने गुस्से में ठेले से चाकू उठाया और राजन हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। मौके पर पुलिस व घर के लोग पहुंचे और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें