फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लूटपाट के दौरान युवक पर चलाया चाकू साथी को लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बवाना इलाके में हुई वारदात, घायल बदमाश को लोगों की मदद से पकड़ा
विज्ञापन

-पुलिस के हवाले किया, दो बदमाश फरार, पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना इलाके में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के बचाव करने पर चाकू बदमाश के साथी को ही जा लगा। पकड़े जाने के डर से युवक से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश भाग गए, जबकि घायल बदमाश को पीड़ित ने लोगों की मदद से दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
19 साल का कन्हैया कुमार अपने चाचा-चाची के साथ बवाना इलाके में रहता है। मूलत: बिहार का रहने वाला कन्हैया छह माह पहले नौकरी की तलाश में दिल्ली आया और वर्तमान में एफ ब्लॉक स्थित एक फैक्टरी में हेल्पर का काम करता है। बवाना थाने में दर्ज प्राथमिकी में कन्हैया ने बताया कि दो अक्तूबर की सुबह फैक्टरी में नाइट शिफ्ट करने के बाद वह पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कॉलोनी से तीन युवक निकले और उसे रोक लिया। एक के हाथ में चाकू था, जिसने उससे मोबाइल फोन देने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर चाकू मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया के विरोध करने पर दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे ने जेब से उसका मोबाइल फोन निकाल लिया। फोन लूटने के बाद भी चाकू लिए हुए बदमाश ने कन्हैया पर हमला कर दिया। पीड़ित बचाव करने के लिए एक तरह हो गया। चाकू उसे पीछे से पकड़े बदमाश सलमान को जा लगा। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां आ गए। पकड़े जाने के डर से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश वहां से भाग गए, जबकि भागने की कोशिश कर रहे घायल सलमान को उसने लोगों की मदद से दबोच लिया। पुलिस ने कन्हैया के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया बदमाश सलमान विजय नगर कॉलाेनी का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें