फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेज के बाहर युवक को गिराकर बरसाए लात-घूंसे, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि 10 से अधिक युवक एक कॉलेज के बाहर एक युवक को जमीन पर गिराकर उस पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। युवक खुद को बचाने का प्रयास करता दिख रहा है लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते नजर आते हैं। घटनास्थल के पास एक स्कूल की बस भी खड़ी है। वीडियो को मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कॉलेज के बाहर का बताया गया है।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने एक्स पर नोएडा पुलिस को टैग कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस का कहना है कि अब तक कोतवाली में कोई औपचारिक सूचना या तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि आरोपी युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस संबंध में विशेष पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है जो साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें