फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के ओमैक्स प्लाजा गोल चक्कर के पास रात में बीटा-2 निवासी लोकेंद्र सिंह पर तीन लोगों ने 2019 में जानलेवा हमला किया था। अब पीड़ित की तहरीर पर मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लोकेंद्र ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल 2019 की रात करीब 12:30 बजे वह अपने कमरे पर लौट रहा था तभी गोल चक्कर के पास घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उसकी बाइक रुकवाकर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों में से रामजी लाल ने धारदार हथियार से वार किया। जिससे उसका सिर फट गया। नरेंद्र ने मुक्का मारा और अमरनाथ ने उसकी जांघ पर लात मारी, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। पीड़ित ने आरोपियों को पहचान लिया। तीनों हाथरस के निवासी हैं। सरकारी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने करीब छह साल बाद अब जाकर तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें