फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल चोरी के शक में युवक की डंडे से पीट-पीट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन की गोड्स वैली सोसायटी के नजदीक शराब पीकर फुटपाथ पर सो रहे दो युवकों में मोबाइल गुम होने को लेकर सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करने वाले रामशंकर ने चंद्रपाल उर्फ बनवारी (35) को पीट दिया।
विज्ञापन

चंद्रपाल गाली-गलौज करता रहा तो आरोपी रामशंकर ने उसके सिर पर डंडे से कई प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और भाग गया। मृतक की भाभी शशि पत्नी वीरपाल ने रामशंकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी रामशंकर को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि सिहानी चुंगी चौकी क्षेत्र स्थित शराब की दुकान के नजदीक फुटपाथ पर रविवार की रात गांव बिरहवा थाना चौबेपुर जनपद कानपुर निवासी रामशंकर (33) और गांव नूरनगर नंदग्राम में रहने वाले चंद्रपाल (35) शराब पीकर सोए थे। सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे रामशंकर की आंख खुली और उसने चंद्रपाल उर्फ बनवारी को जगाकर अपने गुम मोबाइल के बारे में पूछा। चंद्रपाल ने जानकारी होने से इन्कार किया। आसपास के लोगों ने बताया कि रामशंकर ने चंद्रपाल पर मोबाइल चोरी होने का अंदेशा जताया और तलाशी ली।
विज्ञापन

विवाद में मारपीट हुई, फिर हत्या : इस दौरान दोनों के बीच हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद चंद्रपाल रामशंकर को लगातार अपशब्द बोलता रहा। आरोप है कि इससे नाराज होकर रामशंकर ने बराबर में कटी लकड़ी के ढेर से नुकीली लकड़ी का डंडा उठाकर चंद्रपाल के सिर में दो-तीन वार किए। इससे चंद्रपाल लहूलुहान होकर गिर गया और आरोपी रामशंकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लहूलुहान चंद्रपाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास सो रहे लोगों के बयानों के आधार पर हत्यारोपी की पहचान कर उसे मेरठ रोड से गिरफ्तार कर लिया है।
शराब पीने पर सेल्समैन को नौकरी से हटाया था : गिरफ्तार रामशंकर पूर्व में भाटिया मोड़ पर शराब की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था। दुकान का अनुज्ञापी बदलने पर उसकी नौकरी छूट गई और वह अपने गांव चला गया। चार दिन पूर्व ही रामशंकर अपने गांव से लौटा था और पूर्व अनुज्ञापी ने नूरनगर स्थित शराब की दुकान पर उसे बतौर सेल्समैन नौकरी पर रखा था। शनिवार को रामशंकर दुकान पर शराब पीकर बैठा था। इससे नाराज होकर अनुज्ञापी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद वह ठेके के संचालक से मिलने के लिए शराब की दुकान के इर्द-गिर्द ही रहता था और आसपास ही फुटपाथ पर सो जाता था। मृतक चंद्रपाल जनपद गौतमबुद्धनगर का रहना वाला है और इसके दो भाई नूरनगर में मकान बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें