फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी को दवा दिलाकर लौट रहे युवक को गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को दवा दिलाकर लौट रहे गांव कलुआ निवासी दलित युवक रिंकू (30) की शनिवार शाम आठ बजे बाइक सवार एक नकाबपोश युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। बगल से घुसी गोली रिंकू के शरीर के पार हो गई। गोली चलने की आवाज और शोर मचने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो हमलावर उन्हें हादसे में युवक के घायल होने की बात बता मौके से भाग गया।
विज्ञापन


रिंकू गांव कलुआ निवासी हरप्रसाद के पुत्र थे और राज मिस्त्री का कार्य करते थे। शनिवार शाम वह अपनी पत्नी ब्रजेश को दवा दिलाने गांव मुरवार में एक चिकित्सक के यहां लेकर गए थे। पत्नी का उपचार कराने के बाद पत्नी व छोटी बेटी को साथ लेकर बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने सब्जी खरीदी। पुलिस के अनुसार गांव रफायतपुर मोड़ पर पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और उसने रिंकू के पास आकर गोली मार दी। गोली लगते ही रिंकू बाइक और पत्नी व बेटी सहित गिर पड़े।

गंभीर रूप से घायल रिंकू को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी नीरज जादौन और एसपी देहात भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और परिजनों से बात की।
विज्ञापन


एसपी देहात के अनुसार हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। गोली की आवाज और घायल रिंकू व उसकी पत्नी के शोर मचाने पर रफायतपुर के कुछ लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना स्थल के पास ही उसके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं। ग्रामीणों ने बाइक सवार को रोक लिया और उससे पूछने लगे कि पीछे क्या हुआ है, उसने बताया कि कोई वाहन युवक को टक्कर मारकर भाग गया। इसके बाद वह भी बाइक से भाग गया। ग्रामीणों को भी इसका अंदेशा नहीं था कि यही हत्या कर भागा है।

एसपी देहात ने बताया कि अभी घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। जानकारी में आया है कि करीब चार महीने पहले गांव में एक बरात आई थी, इस दौरान रिंकू का अपनी बिरादरी के ही कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। इसके अलावा रिंकू ब्रजेश का दूसरा पति है। पहले पति से भी उसे एक बेटी है, एक बच्ची रिंकू से हैं। बड़ी बेटी को लेकर भी पहले पति से कुछ विवाद है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें