फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्यूटी जा रहे युवक के साथ मारपीट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। रेलवे रोड स्थित राम वाटिका कॉलोनी में ड्यूटी जा रहे युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले में दो युवकों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि राम वाटिका कॉलोनी में संजीव कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह 26 सितंबर को सुबह के समय ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जब वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे तो कॉलोनी के ही दो भाइयों जितेंद्र व विपिन ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने जितेंद्र और विपिन के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें