-
- तिलपता गांव में डीएससी रोड पर घटना, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव में बृहस्पतिवार को कैंटर की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत के बाद भीड़ ने जमकर हंगामा किया। इस कारण सड़क पर जाम लगने से यातायात प्रभावित रहा। हालांकि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंटेनर डिपो के कारण गांव में डीएससी रोड पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं की जा रही। पुलिस ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टैंकर की टक्कर से 48 साल के वीरेंद्र शर्मा की मौत हो गई। वे निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बृहस्पवितार दोपहर करीब 12 बजे वे बाइक से अपने घर जा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कंटेनर डिपो के कारण गांव के बीच से रोजाना 100 से अधिक ट्राले और ट्रक जाते हैं, जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। गांव में जाम की समस्या आम हो गई है। इसी कारण यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को कंटेनर डिपो में नौकरी और आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। वहीं कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।