नोएडा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 20 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि के करीब हुई। मृतक की पहचान अजय सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अजय सैनी पुत्र नन्ने निवासी जाटव मोहल्ला सदरपुर सेक्टर 45 नोएडा ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।