फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो कारों की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल

Wed, 19 Nov 2025 02:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के पास मंगलवार की सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार दो कारों में सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लोधा थाना पुलिस ने नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




थाना पुलिस के अनुसार जवां सिकंदरपुर निवासी आदेश कुमार (30) पुत्र भीकम सिंह अपने गांव से एक यात्री कार में बल्लभगढ़ जा रहे थे। वहां किसी कंपनी में काम करते थे। उनके साथ कार में दिलीप निवासी जिरौली डोर थाना लोधा, राजेश निवासी खेरिया बहादुरगढ़ी थाना अतरौली भी बैठे थे। आरएमपीयू के सामने उनकी कार पहुंची तभी खैर की ओर से सामने से आई दूसरी कार से जोरदार भिड़ंत हो गई।



दूसरी कार को उदय प्रताप निवासी आजाद नगर पुलिस लाइन मैनपुरी चला रहे थे। हादसे में आदेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप, राजेश सहित कार चालक मुकेश निवासी पचेहरा थाना नौहझील जनपद मथुरा और दूसरी कार के चालक उदय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के साथ ही पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को कार से निकालकर अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के बाद रात में शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर लोधा थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें