फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाइड्रा की चपेट में आने से युवक की गई जान

Wed, 05 Nov 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मलकीत। फाइल फोटो - फोटो : बहराइच में मालगोदाम रोड पर चलते वाहन के पीछे लटके लोग।
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव परवालो में हाइड्रा की चपेट में आने से बिजली निगम के ठेकेदार के कर्मी की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया, वहीं हाइड्रा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना छछरौली क्षेत्र के गांव बलौली निवासी 23 वर्षीय मलकीत सिंह बिजली निगम के ठेकेदार के पास काफी समय से काम कर रहा था। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मलकीत अपने साथी कर्मियों के साथ गांव परवालो में बस अड्डे के पास बिजली आपूर्ति सुचारू करने गया था। इस दौरान हाइड्रा चालक ने लापरवाही दिखाते हुए मलकीत को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल मलकीत को आसपास के लोग नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों में नरेश कुमार ने बताया कि मलकीत पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें