पुलिस के सामने युवती को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
दो पक्षों के बीच पैसों का था विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पैसों के विवाद में युवक ने युवती को पुलिस के सामने थप्पड़ मार दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सेक्टर-15 का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग पूर्व परिचित हैं और कारोबार के पैसे को लेकर विवाद है।
वायरल वीडियो में युवती पुलिस के सामने वहां खड़े लोगों की शिकायत कर रही थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले युवती एक युवक को थप्पड़ मारती है। इसके तुरंत बाद एक अन्य युवक युवती को थप्पड़ मारता है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष के लोग पूर्व परिचित हैं और इनका आयुर्वेदिक दवाओं का कारोबार है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद थ। इसमें एक पक्ष कृष्णा पांडे और सौरभ शुक्ला का है और दूसरा पक्ष अभिषेक राय, मयंक और आयुषी शर्मा का है। इनमें से अधिकांश लोग शराब के नशे में थे। इनका आपस में शुगर बीपी की आयुर्वेदिक दवाईयों को लेकर में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।