फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-105 में बस में की थी महिला की हत्या, सिर और हाथ काटकर गाजियाबाद में फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-82 कट के सामने मिले महिला के सिर कटे शव की जांच में पुलिस का खुलासा, आरोपी बस चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस पूछताछ में आरोपी बोला, पैसे मांग रही थी महिला, पत्नी को छोड़ने और साथ रहने का बना रही थी दबाव
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे किनारे सेक्टर-82 कट के पास मिले महिला के सिर व हाथ कटे शव की शिनाख्त कर पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। शव मिलने के नौवें दिन महिला की शिनाख्त बरौला निवासी प्रीति यादव (33) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रीति के प्रेमी मूल रूप से एटा के जैथरा निवासी बस चालक मोनू सिंह ने उसकी हत्या की थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और मृतका दोनों शादीशुदा थे। पूछताछ में आरोपी ने रुपये के लेनदेन में विवाद, साथ रहने के लिए दबाव बनाने और बेटियों का भविष्य बिगाड़ने की धमकी की वजह से वारदात की बात कबूली है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि बुधवार 5 नवंबर की शाम माेनू ने प्रीति को मिलने के लिए बुलाया। वह उसे बस में बैठाकर सेक्टर-49 बरौला से सेक्टर-105 ले गया। बस में हुए झगड़े के दौरान उसने वही रखे गड़ासे से गर्दन पर वार कर प्रीति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े किए। नोएडा सेक्टर-82 कट के पास लाने में महिला का धड़ फेंक दिया। जबकि सिर, हाथ और कपड़े गाजियबाद में रेलवे लाइन पर ले जाकर फेंक दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने सेक्टर-14 ए में आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रीति यादव और आरोपी मोनू सिंह दोनों बरौला में किराये पर अलग-अलग रहते थे। करीब दो साल पहले प्रीति और मोनू की मां जींस फैक्ट्री में साथ नौकरी करती थीं। इस दौरान दोनों में जान पहचान हुई। प्रीति के तीन बच्चे हैं वह पति से अलग रह रही थी। उसके घर से करीब 700 मीटर दूर मोनू अपनी पत्नी, मां व तीन बच्चों के साथ रहता है। इन दिनों मोनू एक आश्रम की बस चला रहा था। दोनों का ही एक दूसरे के घर पारिवारिक आना-जाना था। इस दौरान प्रीति और मोनू करीब आ गए।
डीसीपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी मोनू ने बताया है कि प्रीति हर महीने रुपये मांगती थी। पत्नी और बच्चों को छोड़कर साथ में आकर रहने के लिए दबाव बना रही थी। ऐसा नहीं करने पर महिला मोनू की दोनों बेटियों का भविष्य बिगाड़ने की धमकी देती थी। बुधवार की शाम को भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान मोनू ने बस में रखे गड़ासे से प्रीति की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार करने के साथ बस, बस के अंदर बिछी चटाई जिस पर खून के अवशेष मिले, हत्या व अंग काटने के प्रयोग में लाया गया गड़ासा बरामद किया है। इसके साथ ही गाजियाबाद से खून से सने महिला के कपड़े भी बरामद करने का दावा है।

कटे सिर और हाथ पर बस का पहिया कई बार चढ़ाकर रौंदा
डीसीपी के मुताबिक प्रीति की हत्या के बाद मोनू ने पहचान छिपाने के लिए सिर को धड़ से अलग किया, कपड़े उतारे और हाथ काटे। धड़ सेक्टर-82 कट के सामने नाले में फेंका। वहीं सिर, हाथ और कपड़े झोले में रखकर गाजियाबाद ले गया। वहां पहचान मिटाने के लिए कटे हुए अंगों पर बस का पहिया कई बार चढ़ाकर रौंदा। फिर रेल की पटरी पर फेंक कर वापस आया था। इसके बाद पकड़े जाने के डर से घर से भागा हुआ था।



एसी बस होने के कारण महिला की चीख बाहर नहीं सुनाई दी

डीसीपी ने बताया कि जिस बस में महिला की हत्या कर शव काटा गया वह एसी बस थी। सभी शीशे बंद थे। आरोपी ने सेक्टर-105 में ले जाकर बस रोक कर सड़क किनारे लगाई थी। सड़क से गुजरने वाले लोगों को बस के शीशे बंद होने से कोई आवाज नहीं सुनाई दी। हत्या के दौरान अगर महिला की चीख निकली होगी या संघर्ष किया होगा वह आवाज भी बाहर नहीं आई।



गाजियाबाद से लौटने के बाद चार बार धुली थी बस, फॉरेंसिक टीम ने तलाशा खून

पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद में शव फेंकने के बाद मोनू बस लेकर सेक्टर-49 बरौला पहुंचा। जहां पर बस खड़ी करता था वहीं पर चार बार बस को धुला। लेकिन फिर भी पुलिस ने जब बस कब्जे में ली तो उसकी जांच फॉरेंसिक टीम से कराई। डीसीपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मानव रक्त के अंश मिले हैं।
विज्ञापन




144 वाहन घटना स्थल के सामने से 4 घंटे में गुजरे थे

सेक्टर-82 कट जिसके सामने नाले में महिला का शव काट कर फेंका गया था उस सड़क पर पुलिस की जांच पहले दिन से केंद्रित थी। शाम 8 बजे से रात 12 बजे के बीच यहां से 144 वाहन निकले थे। इसमें यह बस इकलौती थी। इनमें संदिग्ध वाहन चालकों को बुलाकर पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई थी। इसके अलावा सेक्टर-108 अंडरपास, हाजीपुर चौराहे से निकलने वाले कुल मिलाकर करीब 1100 वाहनों के नंबर पर पुलिस ने पड़ताल की। वारदात की जांच के लिए पुलिस टीम ने 5000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें