फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी का झांसा देकर महिला से 4.17 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला से नौकरी का झांसा देकर 4.17 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जब पीड़िता ने रकम वापस करने की मांग की तो साइबर जालसाजों ने और पैसों की मांग की। इसके बाद महिला ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जेपी विशटाउन सोसाइटी निवासी महिला तुहीद जहां खान ने पुलिस से शिकायत की है कि 12 जून को उनके पास व्हाट्सएप पर लिंक आया। बातचीत करने पर जालसाजों ने नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में ले लिया। 12 जून से चार जुलाई के बीच उनसे कई ट्रांजेक्शन में चार लाख 17 हजार 387 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। कुछ दिन तक जब नौकरी नहीं लगी तब आरोपियों ने अधिक रुपयों की मांग की। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने केके मेनन, अनुश्री और जाकिर अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें