फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मगध एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी महिला व बच्चा अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर शनिवार की सुबह आई मगध एक्सप्रेस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मिर्जापुर स्टेशन पर गाड़ी रुकने के बाद प्रसूता और बच्चे को एंबुलेंस से ले जाकर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले के जनदहा थाना क्षेत्र के भान बुड़हा बेसहु निवासी टीपू सुल्तान अपनी पत्नी जुबैदा के साथ दिल्ली में रहता था। पत्नी गर्भवती थी। वह उसे लेकर मगध एक्सप्रेस से घर जा रहा था। कोच एस पांच में सफर कर रही महिला को रास्ते में प्रसव पीड़ा होने लगी।
ट्रेन विंध्याचल स्टेशन पहुंची तो महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना कंट्रोल रुम को दी गई। ट्रेन जब मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो रेलवे के डॉ. बीके सिंह ने प्राथमिक उपचार कर महिला को जिला अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस से महिला कांस्टेबल ज्योति रानी की देखरेख में महिला को उसके पति के साथ जिला अस्पताल मिर्जापुर भेजा गया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर सुबह मगध एक्सप्रेस पहुंची तो प्रसूता ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया था। उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें