फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 130 मीटर चौड़ी सड़क पर बनेगा दो लेन का सर्विस मार्ग, जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
-तिलपता गोलचक्कर से डीएफसीसीआईएल फ्लाईओवर तक लगभग एक किलोमीटर में होगा निर्माण
विज्ञापन


-नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने की कवायद

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। इसे देखते हुए तिलपता गोलचक्कर से डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के फ्लाईओवर तक लगभग एक किलोमीटर लंबाई में सर्विस मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ी यानी दो-दो लेन की होगी। ग्रेनो प्राधिकरण ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के बीच 130 मीटर चौड़ी सड़क को यहां की लाइफ लाइन कहा जाता है। रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। वर्तमान में कई जगहों पर सर्विस मार्ग अधूरा पड़ा है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, इस मार्ग पर आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आती है। अब जबकि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू होने वाली है। वाहनों की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने न केवल अधूरे सर्विस मार्ग को पूरा करने की योजना बनाई है, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर अन्य सड़कों पर भी सुधार की योजना तैयार की है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया, निविदा पूरी होने के बाद अगले एक से दो माह में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सर्विस मार्ग बन जाने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि मुख्य मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस-वे और सड़क चौड़ीकरण की योजना
प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया, आने वाले सालों में ग्रेनो में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए व्यापक योजना पर काम चल रहा है। व्यस्त सड़कों को चौड़ा करने और नई सड़कों के निर्माण पर सर्वेक्षण किया जा रहा है। 130 मीटर चौड़ी सड़क पर अलग से बस-वे बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें