फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम बिक रहे नशे के पदार्थ : दुर्गेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
आप नेता ने कहा - पार्कों में मिल रहे इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने रविवार को प्रेसवार्ता कर नशे के कारोबार पर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र, दिल्ली सरकार, एमसीडी और एलजी सभी भाजपा के अधीन होने के बावजूद राजधानी में खुलेआम नशे के पदार्थ बिक रहे हैं। पार्कों में बड़ी तादाद में इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन मिल रहे हैं।
विज्ञापन

नारायणा गांव समेत क्षेत्र के अधिकांश पार्कों में 200 से 1000 तक इंजेक्शन पड़े हुए मिल जाते हैं। नारायणा प्रधानमंत्री आवास से महज 5-7 किलोमीटर दूरी पर है और भाजपा विधायक का घर भी वार्ड में स्थित है। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। दिल्ली के युवा तेजी से नशे चपेट में आ रहे हैं लेकिन सरकार और पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं। दुकानों पर कोड वर्ड या पहचान के आधार पर आसानी से नशे के पदार्थ मिल जाते हैं जिनका सेवन पार्कों में किया जाता है। भाजपा नेताओं और पुलिस की मिलीभगत के कारण यह कारोबार फल-फूल रहा है। एक साल पहले भी उन्होंने विधानसभा और पुलिस अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाया था लेकिन हालात और बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें