लखनऊ। ठाकुरगंज के रिंग रोड इलाके में मंगलवार सुबह पांच बजे सड़क पर उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार भाई-बहन अतुल (21) व श्वेता (23) को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज निवासी श्वेता रोज की तरह मंगलवार भोर में कैंपवेल रोड पर टहलने गई थीं। कुछ देर के बाद भाई अतुल उन्हें बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। चचेरे भाई आनंद प्रताप रैदास ने बताया कि घर से 200 मीटर पहले संजय होटल के पास उल्टी दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली सामने से अतुल की बाइक से टकरा गई।
टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया उन पर चढ़ गया। दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। ठाकुरगंज पुलिस अतुल और श्वेता को ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त बाइक चला रहे अतुल हेलमेट नहीं पहने थे।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के पिता सतीश ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर चालक खाली ट्राॅली लेकर जा रहा था। इलाके के लोगों ने बताया कि पड़ोस के भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राॅली के जरिये रात से सुबह तक ईंटों की ढुलाई की जाती है।
पिता बेसुध, मां का रो-रोकर बुरा हाल...पल भर में लुट गई दुनिया
अतुल और श्वेता मूल रूप से मलिहाबाद के रामनगर ढकवा के रहने वाले थे। दोनों पिता सतीश व मां सुमन के साथ ठाकुरगंज के हैदरगंज स्थित ननिहाल में रहते थे। श्वेता दुबग्गा स्थित निजी संस्थान से डी फार्मा करने के बाद नौकरी की तलाश में जुटी थीं। वहीं, अतुल हाईस्कूल तक पढ़ाई के बाद अपने पिता के प्राॅपर्टी के कारोबार में हाथ बंटाते थे। बेटे और बेटी की मौत की खबर पाकर माता-पिता की जैसे ही दुनिया ही लुट गई।
पड़ोसियों ने बताया कि अतुल के पिता सतीश अक्सर बीमार रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी को बड़े अरमानों से पढ़ाया था। अतुल उनका इकलौता बेटा था, जिससे उन्हें बहुत उम्मीदें थीं। गहरे सदमे में पहुंचे नाना ईश्वरदीन ने रोते-रोते बताया कि नाती और नातिन उनकी गोद में ही खेल कर बड़े हुए थे। बड़ी मुश्किल से लोगों ने रोते बिलखते परिजनों को संभाला। पोस्टमार्टम के बाद भाई-बहन के शव हैदरगंज स्थित घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। थोड़ी देर बाद परिजन दोनों शवों को लेकर अंतिम संस्कार के लिए गांव चले गए।
मृतक अतुल व श्वेता। रोती बिलखते परिजन। जब्त किया गया ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला