फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अविश्वास प्रस्ताव में कुल 54 मत पड़े, दो अवैध घोषित

विज्ञापन
20 हरैया ब्लाक से अविस्वास प्रस्ताव पर वोट देकर आते बीडीसी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया विकास खंड के ब्लाॅक प्रमुख संदीप पटेल के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर चर्चा के बाद मतदान हुआ। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दोनों पक्षों के लोग जमे रहे और जमकर नारेबाजी करते रहे। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। डीएम रविंद्र कुमार और एसपी डाॅ. अनिल कुमार ने खुद मौके का जायजा लिया। एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा और एसपी ग्रामीण चिराग जैन दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरैया विकास खंड क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 100 है। अविश्वास प्रस्ताव में जहां विपक्ष को 67 मतों की दरकार थी वहीं ब्लाॅक प्रमुख को 34 मतों की जरूरत अपनी कुर्सी को बचाने के लिए थी। नियत समय पर सुबह 11 बजे तक कुल 54 सदस्यों ने ब्लॉक सभागार में प्रवेश किया। सदस्यों की संख्या के हिसाब से कोरम पूरा हो गया। इसके बाद सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू। काफी देर तक चर्चा होने के बाद मतदान शुरू हुआ।
30 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला
मतदान में 54 सदस्यों से हिस्सा लिया। जबकि अन्य सदस्यों ने मतदान और चर्चा दोनों से किनारा कर लिया। मतदान में पड़े 54 मतों में 52 मत वैध पाए गए जबकि दो मत अवैध घोषित हो गए। मतदान के बाद प्रशासन सभी मतों को लिफाफे में बंद कर सुप्रीम कोर्ट को भेजने की तैयारी में जुट गया। इस मतदान के बाद अब सुप्रीम कोर्ट पर सभी की निगाहें टिक गई है। 30 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट अविश्वास प्रस्ताव पर अपना फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन

बरसात ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किल

लाटघाट। जनपद में बदले मौसम का असर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ चल रहे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भी देखने को मिला। बरसात के कारण रास्ते पर पानी जमा होने से पुलिस कर्मियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वह गड्ढ़ों में जमा पानी और कीचड़ के बीच खुद को बचाते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन करते नजर आए।
सीओ गाड़ी बिगड़ी पुलिस कर्मियों ने लगाया धक्का
आजमगढ़। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद जब पुलिस कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी अपने गंतव्य को रवाना होने लगे तो इसी दौरान सीओ लिखी एक गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद पुलिस कर्मी और कुछ लोग उस गाड़ी को धक्का देते नजर आए।

मतदान का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। मतदान के बाद सभी मतपत्रों को लिफाफे में रख कर सील कर दिया गया है। अब इन्हें कोर्ट में सबमिट किया जाएगा। क्योंकि, कोर्ट के आदेश पर ही यह अविश्वास प्रस्ताव कराया गया है। कोर्ट का जो फैसला आएगा उस पर अमल किया जाएगा। - श्याम प्रताप सिंह, एसडीएम सगड़ी और आरओ।

20 हरैया ब्लाक से अविस्वास प्रस्ताव पर वोट देकर आते बीडीसी सदस्य। संवाद

20 हरैया ब्लाक से अविस्वास प्रस्ताव पर वोट देकर आते बीडीसी सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें