फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दसवीं के छात्र ने एनर्जी डि्रंक का लालच देकर दो बच्चों का किया अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
सीसीटीवी में युवक के साथ साइकिल पर जाते दिखे बच्चे एवं पुलिस की गिरफ्त आरोपी विजय शर्मा। 
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग स्थित बीजी कॉलोनी से बृहस्पतिवार दोपहर साइकिल सवार अर्जुन सिंह (12) और प्रद्युम्न यादव (8) को एक युवक ने एनर्जी डि्रंक पिलाने का लालच देकर अगवा कर लिया। शुक्रवार को अर्जुन के पिता के पास 10 लाख रुपये फिरौती की मांग के लिए व्हाट्सएप काॅल आई।
विज्ञापन

पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करते हुए शुक्रवार शाम दोनों अपहृत बच्चों को लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ इलाके से सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता विजय शर्मा (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विजय हाईस्कूल का छात्र है। रुपयों के लालच में वह बच्चों को बहला फुसलाकर ले गया था।

इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष सरोज ने बताया कि अर्जुन सिंह आठवीं का छात्र है। परिवार में पिता बाइक मैकेनिक संजय सिंह, मां रेनू और बड़ा भाई त्रिशांत हैं। बृहस्पतिवार को स्कूल से लौटने पर अर्जुन खाना खाने के बाद साइकिल चलाने के लिए निकला था। उसके साथ मोहल्ले के रहने वाले ऑटो चालक संजय यादव का आठ साल का बेटा प्रद्युम्न यादव भी था।
विज्ञापन


शाम सात बजे तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजना शुरू किया। कुछ पता न चलने पर संजय सिंह ने आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया। शुक्रवार सुबह संजय के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने उनके बेटे अर्जुन और प्रद्युम्न के अपहरण करने की बात बताते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये न देने पर बच्चों की हत्या की धमकी भी दी। आरोपी ने संजय से उनके बेटे अर्जुन की बात भी कराई।


अपहरण की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

दोनों बच्चों के अपहरण की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। कॉलोनी में अपहरण की खबर आग की तरह फैल गई। लोग दोनों बच्चों के घर जमा हो गए। लोगों का समझ ही नहीं आ रहा था कि बच्चों का अपहरण कौन कर सकता है, क्योंकि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। न ही वो इतने पैसे वाले हैं कि इतनी बड़ी रकम दे सकें।

सर्विलांस की मदद से मिली लोकेशन शाम को सकुशल खोज लिए बच्चे

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि फिरौती की कॉल के बाद पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं। आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन लखीमपुर खीरी के गोला रेलवे स्टेशन के पास मिली। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस ने दोनों अपहृत बच्चों और अपहरणकर्ता आलमबाग मवैया पटेलनगर निवासी विजय शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से सीतापुर के लहरपुर का रहने वाला है और आलमबाग स्थित गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। आरोपी ने खुलासा किया उसने दोनों बच्चों को एनर्जी डि्रंक पिलाने और पूरा पीने पर 50 रुपये देने का लालच दिया था। इसी बहाने वह दोनों को अर्जुन की साइकिल पर बैठाकर ले गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी में युवक के साथ साइकिल पर जाते दिखे बच्चे एवं पुलिस की गिरफ्त आरोपी विजय शर्मा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें