फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर दौड़ लगा रहे किशोर को वाहन ने कुचला, गोरक्षक दल के सदस्यों पर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
A teenager running on the road was crushed by a vehicle, members of the guard team were accused of murder
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल की सीमा से सटे अलवर जिले के गांव खेड़ी-खरखड़ी के बीच रविवार सुबह एक बोलेरो की चपेट में आने से 17 वर्षीय साबिर की मौत हो गई। किशोर साथियों के साथ सुबह के समय दौड़ लगा रहा था। घटना के बाद गुस्साए साबिर के परिजनों और क्षेत्र के ग्रामीणों ने गोरक्षक दल से जुड़े सदस्यों पर गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप लगाकर खेड़ी-खरखड़ी मार्ग पर शव को रखकर लगभग दो घंटे तक विरोध-प्रदर्शन कर जाम लगाया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही भिवाड़ी एडिशनल एसपी अरुण मचिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों को मामले में उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलवर जिले के थाना चौपानकी स्थित सारे कलां की ढाणी निवासी पीड़ित जुबैर ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा साबिर (17) सेना में भर्ती होने के लिए प्रतिदिन दौड़ लगाता था। करीब चार-पांच दिन पहले साबिर साथी इकराम और जुबैर के साथ दौड़ लगाने गया था। इसी दौरान आरोपी अनिल निवासी गांव भोगीपुर थाना तावडू के साथ लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर उसकी कहासुनी हो हुई थी। आरोपी गाड़ी से कुचल कर जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। पीड़ित का आरोप है कि रविवार सुबह करीब 5:00 बजे साबिर साथियों के साथ दौड़ लगा रहा था। तभी गोरक्षा दल से जुड़ा आरोपी चालक अनिल बोलेरो को तेज गति से लाया और रंजिश में उनके भतीजे साबिर के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया। इसकी वजह से साबिर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य युवकों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। चौपानकी थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों ने दी थी धमकी
पीड़ित का आरोप है कि गोरक्षक दल के सदस्यों ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है। दौड़ लगाने वाले अन्य साथियों ने आरोप लगाया कि जब आरोपी चालक को रोकने के लिए आवाज लगाई तो गाड़ी में सवार आरोपी मिंटू, हिमांशु, पुष्कर, सोनू उर्फ बोना, राहुल उर्फ भूरा, अबु निवासी राधे नगर थाना तावडू ने रोड पर दौड़ लगाने पर गाड़ी से कुचलने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

आरोप निराधार और बेबुनियाद
अलवर मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर बजरंग दल से जुड़े कुछ युवक गुंडागर्दी कर रहे हैं। इन्हें पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भय नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इन लोगों को कानून हाथ में लेने का अधिकार कैसे दिया जा रहा है। बिना पुलिस बल के यह नाकाबंदी नहीं कर सकते हैं। ऐसा करना कानूनी अपराध है। लेकिन, पुलिस सब कुछ जानते हुए मूकदर्शक बनी है। वहीं, गोरक्षा दल से जुड़े मोनू मानेसर ने बताया कि उनकी टीम के वाहन द्वारा कोई भी युवक चपेट में नहीं आया है। हत्या करने के आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं। वह पुलिस जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें