फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालगृह में रह रही किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बालगृह में रह रही किशोरी लापता
विज्ञापन

तावड़ू/पुन्हाना। तावडू उपमंडल के गांव पीपाका स्थित बालगृह से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कोर्ट के आदेश पर किशोरी बीते करीब एक माह से बालगृह में रह रही थी। बालगृह के इंचार्ज की शिकायत पर तावडू सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बालगृह के इंचार्ज जहीर अहमद ने बताया कि बाल कल्याण समिति नूंह द्वारा गत 29 दिसंबर को किशोरी को बाल गृह भेजा गया था। उन्होंने बताया कि किशोरी से संबंधित एक मामला गत 10 अक्तूबर को थाना पुन्हाना में दर्ज हुआ था। बीते रविवार की रात 10 बजे तक किशोरी बालगृह में ही मौजूद थी। सोमवार सुबह करीब 4 बजे बालगृह के गार्ड ने फोन कर बताया कि एक कमरे का पिछला दरवाजा खुला हुआ है। वहां जाकर जांच की तो पता चला कि बाल कल्याण समिति और कोर्ट के आदेश पर रह रही किशोरी लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने भी शिकायत दी
किशोरी पुन्हाना खंड के गांव की रहने वाली है। उसके परिजनों ने भी पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि बालगृह के कर्मचारियों की मिलीभगत से किशोरी लापता हुई है। उनके अनुसार करीब 5 दिन पहले बालगृह से किशोरी के अपहरण का प्रयास भी किया गया था। किशोरी के पिता के अनुसार गत 23 नवंबर को एक युवक उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया था। परिजनों के अनुसार आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार कर 14 वर्षीय किशोरी की उम्र 18 वर्ष से अधिक दिखाई और उससे कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में उनकी अपील पर हाईकोर्ट ने किशोरी को बालगृह भेजने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के चेयरमैन ने किया दौरा
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन राजेश छोंकर का कहना है कि मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने बालगृह का दौरा किया। बालगृह के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। सीसीटीवी फुटेज व बालगृह के कर्मचारियों के फोन कॉल डिटेल की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें