फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटों के कारण ग्रामीण परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। ओवरलोडिंग के कारण फिरोजपुर झिरका के अगोन पावर हाउस से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बार-बार कट लगने से ग्रामीण और किसान परेशान हैं। विभागीय अधिकारी भी उनकी परेशानी बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। पूर्व में उठाई गई उनकी मांग पर बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों ने 33 केवीए के नए ट्रांसफार्मर की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी थी। कई साल बाद मंजूरी मिलने पर नया ट्रांसफार्मर भेज भी दिया गया है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों के सुस्त रवैये की वजह से 20 दिन पहले आ चुके ट्रांसफार्मर को अब तक फिट नहीं किया गया है। किसान जफरुद्दीन, मौलाना अंसार, फारुख, इनुस आदि का आरोप है कि निगम के अधिकारियों के ढुलमुल रवैये से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। ओवरलोडिंग के कारण बार-बार कट लगने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। कृषि फीडरों पर आपूर्ति बाधित होने से कई हजार एकड़ में बोई सरसों, गेहूं आदि फसलों की सिंचाई समय पर नहीं हो पा रही हैं। इस संबंध में ग्रामीण, निगम के अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर चुके हैं, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई हैं। वहीं अगोन पावर हाउस के इंचार्ज रणवीर का कहना है कि किसानों की समस्या जायज हैं। फरवरी के अंत तक नए ट्रांसफार्मर को फिट करने का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद बार-बार-कट की समस्या से निजात मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें