फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनगणना कर लौट रहीं शिक्षिका को वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन


दनकौर(संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर जनगणना ड्यूटी से लौट रहीं शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

दनकौर कस्बे के टाउन प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक संगीता 27 मई को सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में जनगणना करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं। परिजनों का आरोप है कि वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुलिस से अज्ञात वाहन और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें