फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे जा रहे तीन श्रमिकों को रौंदा

विज्ञापन
जेवर कोतवाली पुलिस द्वारा तीन मजदूरों को स्कॉरपियों से उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- जेवर-खुर्जा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, धान रोपाई करने बिहार से आए थे, आरोपी चालक गिरफ्तार, वाहन बरामद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर-खुर्जा मार्ग यमुना सिटी के नीमका गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन श्रमिकों को रौंद दिया। बुधवार रात करीब 10:30 बजे स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह स्कॉर्पियो बरामद कर ली जबकि शाम को आरोपी चालक दस्तमपुर निवासी दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे। करीब एक महीने पहले ठेके पर जेवर के गांवों में धान की रोपाई करने तीनों ग्रेटर नोएडा आए थे। इन दिनों परिजनों के साथ नीमका गांव के पास रहते थे। तीनों की शिनाख्त करण (22), विश्वजीत (24) और मिथुन (25) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नीमका गांव के पास बुधवार रात तीनों प्रवासी श्रमिक काम खत्म करने के बाद सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने स्कॉर्पियो की पहचान की। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह स्कॉर्पियो बरामद कर ली। वहीं शाम को आरोपी दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोट
गाड़ी बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है। - संतोष कुमार, एडीसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें