फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

सुबह चार बजे होशियारपुर टी प्वाइंट के पास हुआ हादसा

नई कार में दोस्त को लेकर झज्जर से आए थे दोनों युवक

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साल के पहले ही दिन रफ्तार के कहर ने एक युवक की जान ले ली। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक झज्जर, हरियाणा के निवाना गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित और झज्जर के पेलपा गांव निवासी 22 वर्षीय संजू दोनों दोस्त थे। बुधवार देर रात दोनों अपने तीसरे दोस्त को नोएडा छोड़ने अपनी नई ब्रेजा कार से आए थे। बृहस्पतिवार सुबह दोनों दोस्त को छोड़ने के बाद वह वापस हरियाणा घर जा रहे थे। जब दोनों सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन की ओर से होशियारपुर लाल बत्ती की तरफ बढ़े तभी यू टर्न लेने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद तेज रफ्तार कार होशियारपुर की गली नंबर-एक के पास डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवक कार में ही फंस गए। सुबह के वक्त आसपास लोग नहीं थे। इस कारण क्षतिग्रस्त कार पर नजर नहीं पड़ी। एक राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। संजू की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। रोहित ईंट ढुलाई का काम करता था। वहीं संजू स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिन पहले ही रोहित के भाई ने ब्रेजा कार खरीदी थी। अभी कार पर नंबर प्लेट भी नहीं है। एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है और पुलिस हादसे के कारणों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रहे हादसे

सर्दी में कोहरे के दौरान लगातार हादसे हो रहे हैं। ब्रेजा के डिवाइडर से टकराने और एक युवक की मौत की घटना से पहले मंगलवार रात को बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों युवक बाइक से आ रहे थे और सेक्टर-37 के पास तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दी थी। तीन दिन पहले सेक्टर-31 में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई थी। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें