फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फैक्ट्री में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इसमें सरगना भी शामिल है। बदमाशों ने सेक्टर-88 स्थित पैनल बनाने वाली फैक्ट्री में 19 दिसंबर को चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 41 बंडल तार, लोहे की 61 प्लेट, स्टील की 120 पत्ती, तीन चाकू, ग्राइंडर मशीन, एक हथौड़ी, एक छेनी, दो कटर व एक कार बरामद की है। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम ने आरोपियों को सेक्टर-88 से पकड़ लिया। इनकी पहचान बुलंदशहर सिकंदराबाद के महेपा गांव के अशोक भाटी, बुलंदशहर बराल गांव के सचिन उर्फ विशाल व दिल्ली पांडव नगर शशि गार्डन के वसीम मलिक के रूप में हुई। गिरोह का सरगना सचिन है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें