फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रुनकता में तेज रफ्तार कैंटर आगे चल रहे कंटेनर से टकराया, 4 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रुनकता में शनिवार रात 12 बजे तेज रफ्तार कैंटर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कैंटर के केबिन का कुछ हिस्सा हाईवे पर गिर गया। इससे केबिन में बैठी महिला, एक पुरुष, चालक और पिछले हिस्से में सवार एक किशोर की मौके पर ही माैत हो गई। केबिन से बाहर गिरने की वजह से एक युवक बच गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे भरतपुर के अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक हादसे का कारण चालक का शराब पीकर वाहन चलाना बताया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।
विज्ञापन


हादसा रुनकता फ्लाईओवर से उतरने के बाद हुआ। पुलिस ने बताया कि सिकंदरा की तरफ से एक कैंटर मथुरा की ओर जा रहा था। कैंटर में बांस-बल्लियां भरी हुई थीं। चालक ने स्पीड अधिक की। फ्लाईओवर पर आगे एक ट्रक चल रहा था। यहीं पर लोहरे का पंक्चर की दुकान है। इसी के पास कैंटर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कैंटर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वह टूटकर अलग गया। घायल एक सवारी ने एसएन इमरजेंसी में दम तोड़ दिया। पांचवें व्यक्ति का इलाज कराया गया। सूचना पर उनके परिजन आ गए। उन्हें भरतपुर के अस्पताल में ले गए।


एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि महिला व पुरुष मथुरा जा रहे थे। वहीं चालक और एक किशोर की पहचान नहीं हो सकी है। उधर, घायल युवक की पहचान उपेंद्र निवासी भरतपुर के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम जा रहा था। ग्वालियर से परीक्षा देकर लौट रहा था। उसके परिजन आ गए। उन्हें भरतपुर के अस्पताल में ले गए हैं। वहीं मृतकों में शामिल एक किशोर कैंटर के पिछले हिस्से में सवार थे। टक्कर से उसके सिर में बल्लियां लगने से मृत्यु हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रात दो बजे पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया। वहीं कैंटर को चौकी पर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें