फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाटक ‘बुड्ढा मर गया’ की धमाकेदार प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एलटीजी ऑडिटोरियम में शनिवार को मंच आप सब का (मास्क) की तरफ से प्रसिद्ध बंगाली नाटककार मनोज मित्रा के चर्चित नाटक ‘बुड्ढा मर गया’ का रंगमंचीय प्रदर्शन हुआ। निर्देशक दिनेश अहलावत के निर्देशन में यह नाटक हास्य, व्यंग्य और मानवीय संवेदनाओं का बेहतरीन संगम साबित हुआ।
विज्ञापन


नाटक की कहानी एक बूढ़े, गरीब किसान बांचाराम (डॉ. अभिषेक दुबे) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसके पास बस एक बगिया है, जिसे पाने की लालसा में जमींदार अपनी चाल चलने की कोशिश करता है। हास्य और व्यंग्य तब और गहरा जाता है जब बांचाराम उसी जमीन से जुड़े सौदे के कारण दिन-ब-दिन स्वस्थ और मजबूत होता जाता है, जबकि लालची जमींदार तनाव और ईर्ष्या में बीमार पड़ जाता है। डॉ अभिषेक दुबे ने बांचाराम के किरदार में गहराई और सहजता से दर्शकों का मन मोह लिया। नकोरी की भूमिका में दिनेश अहलावत ने अपनी मजेदार कॉमिक टाइमिंग से मंच को जीवंत कर दिया। नाटक के अन्य कलाकारों अभ्युदय, शिवपूजन तिवारी, कौशल, दीपक, प्राची, अनन्या, रविन्द्र वत्स, प्रदीप, महेश, कोमल, संजय, पूजा, डॉ. सुप्रिया, विनोद और सत्यम् ने अपने पात्रों को पूरी तरह जीवंत कर प्रस्तुतिकरण को सफल बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें