फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करीब एक करोड़ के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कंटेनर वाहन से 214 किलो गांजा बरामद, आरोपी से पूछताछ जारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में नशा मुक्ति मेवात अभियान के तहत नूंह पुलिस को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध शाखा नूंह पुलिस की टीम ने एक कंटेनर वाहन से करीब 214 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने बताया कि 29 जनवरी को उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार, प्रभारी सीआईए नूंह के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि एक आईसर कंटेनर वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर नूंह-होडल रोड पर दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पुल के पास खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया।ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो वाहन के केबिन में बने ऊपरी बॉक्स से 24 बड़े और 95 छोटे पैकेट बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 214 किलोग्राम गांजा पाया गया। आरोपी ने अपना नाम काशिद पुत्र नसरुद्दीन, निवासी रतनाकी, जिला अलवर (राजस्थान) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें