सीमांत उत्तरकाशी के आराकोट क्षेत्र के शहीद दिनेश गमरी मैजणी-किरोली मोटर मार्ग पर भुटाणु के पास शनिवार को एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। दुर्घटना में जीप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जीप में चार लोग सवार थे। इनमें से उत्तरकाशी के आराकोट क्षेत्र के मैजणी गांव निवासी चालक सन्नी के कंधे, भुटाणु गांव निवासी देशी देवी की छाती और पावली गांव निवासी जयपाल सिंह रावत के सिर पर चोट आईं है। जयपाल सिंह रावत के सिर पर 10-12 टांके आए हैं। वाहन में सवार एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया था। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।