फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन साल पहले सांसद निधि से बनी सड़क, हाईकोर्ट के आदेश पर उखाड़ी

सार

करनाल में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रीन बेल्ट पर बनी अवैध सड़कों को हटाने की कार्रवाई की। गुरुद्वारा संगत ने विरोध के बाद खुद ही सड़क उखाड़ दी। शुक्रवार को इसका जवाब कोर्ट में दिया जाएगा।
विज्ञापन
10... नूर महल चौक से ग्रीन बेल्ट पर बनी गली को उखाड़ता जेसीबी चालक। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने वीरवार को सेक्टर 32-33 में ग्रीन बेल्ट पर हुए कब्जों को हटाने के लिए जेसीबी चलाई। हालांकि एचएसवीपी की ओर से एक गुरुद्वारे के सामने वाली ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बनी सड़क को भी उखाड़ा जाना था। पहले तो संगत ने कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद संगत के लोग सड़क पर बैठ गए और जेसीबी के सामने भी खड़े हो गए। हालांकि बाद में संगत ने इस सड़क को खुद उखाड़ लिया। गुरुद्वारे की सड़क उखाड़ने के दौरान पाठ करने पहुंची संगत के आंसू निकल आए।
करीब तीन साल पहले इस सड़क को सांसद निधि से बनाया गया था। इसके अलावा एचएसवीपी की टीम ने एक अन्य सड़क को भी उखाड़ा जो सेक्टरों के घरों की ओर जाती थी और ग्रीन बेल्ट पर बनी थी। इस कार्रवाई में एचएसवीपी की टीम के साथ थाना सेक्टर 32-33 की पुलिस मौजूद रही। टीम ने बताया कि कुछ लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर सड़क बनाई थी। इस मामले में 24 को हाईकोर्ट में तारीख थी। कोर्ट ने आदेश दिए कि ग्रीन बेल्ट को खाली कराया जाए और 26 को इसका जवाब दिया जाए। इसी वजह से टीम ने एक दिन पहले नोटिस देकर यहां कार्रवाई की है। अब इस कार्रवाई का जवाब शुक्रवार को हाईकोर्ट में दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक दिन पहले दिया था नोटिस
ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा कर बनाई सड़क के विरोध में कुछ अन्य लोग भी उतर आए। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी की ग्रीन बेल्ट की काफी जमीनों पर कब्जे हैं लेकिन एचएसवीपी ने वहां कार्रवाई नहीं की। उन्हें एक दिन पहले ही नोटिस दिया गया और आज कार्रवाई कर उनकी सड़क को उखाड़ दिया गया है। जो उचित नहीं है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ये सड़कें ग्रीन बेल्ट पर बनी थी। हाईकोर्ट ने ग्रीन बेल्ट से कब्जे हटाने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों पर एचएसवीपी की टीम यहां पहुंची हैं। केवल सुरक्षा के लिए पुलिस बल को बुलाया गया है। अब गुरुद्वारा संगत ने खुद ही सड़क को उखाड़ लिया है। ये काफी संयम और अच्छी बात रही है।
विज्ञापन

10... नूर महल चौक से ग्रीन बेल्ट पर बनी गली को उखाड़ता जेसीबी चालक। संवाद

10... नूर महल चौक से ग्रीन बेल्ट पर बनी गली को उखाड़ता जेसीबी चालक। संवाद

10... नूर महल चौक से ग्रीन बेल्ट पर बनी गली को उखाड़ता जेसीबी चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें