गन्नौर के गांव पुरखास में भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 300 महिलाओं ने जांच करवाई। योजना के तहत पात्र महिलाओं का पंजीकरण भी हुआ।
गन्नौर। भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने गांव पुरखास में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा, एसएमओ डाॅ. संजय कौशिक, डाॅ. सुधांशु, सरपंच सुनील, बजाना कलां के सरपंच नीरज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय व नगरपालिका में हुआ पंजीकरण
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ के बाद बीडीपीओ कार्यालय व नगर पालिका में योजना के तहत पात्र महिलाओं के पंजीकरण किए गए। बीडीपीओ कार्यालय में एसडीएम प्रवेश कादियान व नगर पालिका में नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी ने पंजीकरण की शुरुआत करवाई। महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए बीडीपीओ परिसर में स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया। इसमें 300 महिलाओं ने स्वास्थ्य चेकअप करवाया। इस अवसर पर बीडीपीओ राजेश टीवाना, सीडीपीओ निर्मला देवी, एसएमओ डॉ. टीना आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।