फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलओ को 'बीएलओ के साथ कॉल बुक करें' अनुरोधों पर समय पर वापस कॉल करने के निर्देश
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में तीनों विधानसभा की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। जहां जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों और मतदाता सूची की स्थिति की जानकारी दी। साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को 'बीएलओ के साथ कॉल बुक करें' अनुरोधों पर समय पर वापस कॉल करने के निर्देश दिए। वहीं जिले की जनसंख्या में से केवल 53 प्रतिशत लोगों का नाम ही मतदाता सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

31 दिसंबर तक घर पहुंचेगा मतदाता पहचान पत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि 28 जुलाई 2026 से पूर्व पंजीकृत मतदाताओं के फॉर्म-6 या फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधनों के बाद मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध हो चुके हैं। इनको मतदाताओं के घर भेजने की कार्रवाई चल रही है। 31 दिसंबर तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके पते पर ईपीआईसी कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें