फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 और 3 के पार्कों को संवारेगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्कों में बैठने के लिए गजीबो बनाने से लेकर ग्रीनरी बढ़ाने पर भी होना काम, करीब छह करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के आवासीय सेक्टर 2 व 3 में पार्कों को संवारने का काम ग्रेनो प्राधिकरण करेगा। इन कामों पर करीब छह करोड़ रुपये बजट खर्च होना है। इन कामों में पार्कों में हरियाली ठीक करने के अलावा पाथवे की मरम्मत और टहलने आए लोगों के बैठने के लिए गजीबो के निर्माण कराए जाने हैं।
सीईओ रवि कुमार एनजी ने उद्यान विभाग के इन कामों के लिए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। अब उद्यान विभाग यहां काम शुरू कराएगा। सेक्टर-2 और 3 ग्रेनो वेस्ट में प्राधिकरण के विकसित सेक्टर हैं जहां भूखंड आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो काम कराए जाने हैं, उनमें सेक्टर-2 के विभिन्न ब्लॉकों में सात पार्क में गजीबो के निर्माण के अलावा ग्रीनरी और पाथवे के काम शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-3 के ब्लॉक ए, बी, सी, डी के पार्कों में गजीबो के निर्माण के अलावा घास व अन्य रखरखाव के काम कराए जाने हैं। अगले दो साल तक रखरखाव भी एजेंसी करेगी। इसके अलावा सूरजपुर-दादरी रोड पर देवू मोटर्स के सामने ग्रीन बेल्ट का विकास और कुलेसरा पुल तक ग्रीनबेल्ट ठीक कराने का काम भी होना है। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर टेकजोन-4 की ग्रीन बेल्ट में पेड़ों और लॉन का दो साल का रखरखाव का काम भी प्रस्तावित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें