फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाइल्ड पीजीआई में मिलेगा शांति का ठिकाना, हीलिंग गार्डन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
300 से अधिक पौधे लागाए गए, चिकित्सीय प्राकृतिक वातावरण तैयार होगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में बुधवार को हीलिंग गार्डन शुरू हुआ। इसका उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण के बागवानी निदेशक आनंद मोहन ने किया। यह रोगियों और उनके परिवारों के लिए शांतिपूर्ण, मनोवैज्ञानिक राहत प्रदान करेगा।

निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस उद्यान का उद्देश्य चिकित्सीय प्राकृतिक वातावरण तैयार करना है जिससे अस्पताल के परिवेश में प्रकृति को संरचित तरीके से एकीकृत किया जा सके। इस उद्यान का डिजाइन व्हीलचेयर सुलभ है जिससे बच्चों और उनके देखभालकर्ताओं को आराम से घूमने और विश्राम स्थलों पर रुकने की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

फूलदार और औषधीय पौधे लगे हैं
उद्यान में फूलदार और औषधीय पौधे, साथ ही नींबू और संतरे जैसे छोटे फलदार पेड़ लगाए गए हैं। जैविक कचरे से खाद बनाने की सुविधा भी इसमें शामिल की गई है। इसमें 300 से अधिक पौधे लगाए गए हैं जो पक्षियों और तितलियों को आकर्षित करते हैं और अस्पताल परिसर के भीतर एक दृश्य और पारिस्थितिक रूप से जीवंत स्थान में योगदान करते हैं।
विज्ञापन

निर्धारित है खुलने का समय

इस परियोजना पर चाइल्ड पीजीआई, एडोब इंडिया, गिव मी ट्रीज फाउंडेशन और डॉक्टर्स फॉर यू ने मिलकर काम किया। गिव मी ट्रीज फाउंडेशन ने उद्घाटन समारोह के दौरान अस्पताल में उपचार प्राप्त कर रहे बच्चों की बनाई गई कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। हीलिंग गार्डन प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे और दोपहर 2 से 4 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें